फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज के चलते किसान ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज के चलते किसान ने फांसी लगाई
विज्ञापन

फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव गड़ीना में कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव गड़ीना निवासी कृष्णपाल कई दिन से मानसिक रूप से परेशान था। बताया कि उसके बेटे की शिक्षक के पद पर नौकरी लगी थी। जिसमें उसके लाखों रुपये खर्च हो गए थे। इसके चलते कृष्णपाल पर कर्ज हो गया। वहीं, शासना के आदेश के चलते उसका बेटा कुछ दिन बाद भी नौकरी से हटा दिया गया। बताया कि कृष्णपाल ने रात को कमरे में फांसी लगा ली। परिजन दूसरे कमरे में सोए हुई थे। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह में हुई। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया कि किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। कृष्णपाल के पत्नी तथा तीन पुत्र व एक पुत्री है। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें