चुनाव कराकर रवाना हुई फोर्स, जाम लगा
मवाना। प्रथम चरण का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के बाद शुक्रवार को बाहर से आई फोर्स रवाना हो गई। एकाएक रोडवेज की बसों के गुजरने के कारण नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिस कारण दिनभर लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए नगर में बाहर से फोर्स आया था। शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के बाद फोर्स वापस लौटने लगा। रोडवेज बसों के माध्यम से आया फोर्स रोडवेज बसों के माध्यम से ही रवाना हुआ। एकाएक मेरठ-पौड़ी मार्ग पर दूसरे डिपो की बसों के गुजरने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम लगने के कारण मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही। वहीं गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली मेरठ-पौड़ी मार्ग पर पहुंचने से और भी जयादा जाम लग गया। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि फोर्स के रवाना होने के कारण बसों से जाम लग गया था। हालांकि जाम खुलवा दिया गया।