फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से साफ होगा मौसम, 18 से फिर बिगडने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
- शुक्रवार को दिनभर छाए रहे बादल, कई जगह हुई हल्की बूंदाबांदी
विज्ञापन

फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। दो दिन बारिश और ओलावृष्टि से वेस्ट यूपी में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। शुक्रवार को भी बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार से मौसम साफ होने की संभावना जताई है। वहीं 18 फरवरी से फिर एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम बदलने का अंदेशा है, जिससे फिर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। अंदेशा है कि शनिवार से मौसम साफ हो जाएगा। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 18 फरवरी से फिर से पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण 18 से 20 फरवरी तक मौसम बिगड़ने की संभावना है। इसलिए बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 95 और न्यूनतम 63 प्रतिशत दर्ज की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि शनिवार से आसमान साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें