फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इण्टर कालेज माछरा मे पुरातन छात्र मिलन एवं सेवानिवृत शिक्षक समारोह मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा में बुधवार को आयोजित पुरातन छात्र मिलन समारोह आयोजित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
माछरा। चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा में बुधवार को आयोजित पुरातन छात्र मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। वहीं, पुरातन छात्र सम्मेलन पर प्रकाशित पुस्तक का भी विमोचन किया गया।
चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा के प्रधानाचार्य राजेश त्यागी ने बताया कि 1942 में कॉलेज की स्थापना हुई थी। माछरा निवासी नरेश उपाध्याय ने सुझाव दिया था कि कॉलेज के पुरातन छात्रों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मेलन बुलाया जाए। जिससेे दोनों मिलकर एक-दूसरे की याद ताजा कर सकें। कार्यक्रम संयोजक नरेश उपाध्याय ने जानकारी दी कि पुरातन छात्र मिलन समारोह में 1952 में छात्र रहे श्याम सिंह तथा 1957 में शिक्षा प्राप्त करने वाले ईश्वरचंद त्यागी समेत करीब 75 पुरातन छात्र-छात्राएं पहुंचे। सभी एक-दूसरे के गले मिले और बिताए क्षणों को यादकर भावुक हो गए। उन्होंने गुरुओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

कॉलेज सभागार में पुरातन छात्रों को शॉल भेंटकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। डॉ. सतीश शर्मा पुरातन छात्र हैं और डिग्री कॉलेज माछरा के प्राचार्य हैं। उन्होंने कहा कि आज भी गुरुजनों का उनकी नजर में वही सम्मान है जो पढ़ते समय था। यहां अशोक त्यागी, बलराम, दुलीचंद, अंकुर, देवेंद्र शर्मा, पंकज त्यागी, मेहरे आलम आदि ने भी छात्र जीवन की याद ताजा की।
विज्ञापन

कॉलेज के सेवानिवृत शिक्षक नरेंद्र वत्स, लालसिंह त्यागी, सुरेश चंद त्यागी, रामभूल सिंह, रमेश चंद शर्मा, बालिस्टर त्यागी, गजेन्द्र सिंह त्यागी, देवेंद्र सिंह त्यागी, रमेश चंद सिंह और वीके शर्मा आदि का स्मृति चिह्न देकर, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसी कार्यक्रम में पुरातन छात्र समारोह पर प्रकाशित पुस्तक का पुरातन छात्रों, सेवानिवृत्त शिक्षकों ने विमोचन किया। नरेश उपाध्याय एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश त्यागी ने बताया कि कुछ पुरातन छात्र किसी वजह से नहीं आ पाए हैं परंतु उन्होंने लिखित संदेश भेजा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य राजेश त्यागी, नरेश उपाध्याय, केपीएस तोमर, नीरज त्यागी, संजीव त्यागी, मनोज शोल्दा, राजेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, चरण सिंह, पवन कुमार, चरण सिंह, उपेंद्र सिंह, राजेंद्र कुुमार, धनवीर, विजयपाल, केपी सिंह, देवेश, राजीव सिंह, बीना त्यागी, अरुणा त्यागी, मुनेश बाला त्यागी, नीरज गुप्ता, निधिपंत, कलीराम शर्मा, रूपचंद, सुशील कुमार, विनोद उपाध्याय, धर्मेश त्यागी, कृष्ण त्यागी और जगतवीर सिंह त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें