फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीवीवीएनएल की मॉर्निंग रेड बनी बिजली चोरों के लिए आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीवीवीएनएल की मॉर्निंग रेड बिजली चोरों के लिए आफत बनी है, वहीं विभाग के लिए वरदान साबित हो रही हैं। चेकिंग दल भोर में ही बिजली चोरों को दबोच रहा है। अब तक पश्चिमांचल में सैकड़ों बिजली चोर दबोचे जा चुके हैं।
विज्ञापन

शहरों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के लिए पीवीवीएनएल सर्वाधिक बिजली चोरी वाले खंडों और उपखंडों पर फोकस कर रहा है। बिजली चोरी पकड़ने के लिए विभाग की तरफ से 100 दिवसीय बिजली चोरी रोको अभियान के अलावा मासरेड अभियान और मॉर्निंग रेड अभियान चलाया जा रहा है। तीनों अभियान सफलतापूर्वक चल रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा कारगर मॉर्निंग रेड अभियान चल रहा है। इस अभियान में बिजली चोर सीधे बिजली चोरी करते हुए पकड़े जा रहे हैं।
एक हजार से ज्यादा बिजली चोर दबोचे
पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि मॉर्निंग रेड के जरिये अभी तक कंपनी के सभी 14 जिलों में करीब एक हजार बिजली चोर दबोचे जा चुके है। ये बिजली चोर सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सुबह जल्दी उतार देते हैं कटिया
एमडी ने बताया कि सीधे बिजली चोरी करने वाले रात को कटिया डालते हैं और सुबह जल्दी उतार देते हैं। इसमें कटिया चोर पकड़े नहीं जाते थे। पीवीवीएनएल ने प्लान करके मॉर्निंग रेड अभियान शुरू किया जो कारगर साबित हो रहा है। सुबह पांच बजे तक रेड टीम इलाके में पहुंच जाती है और कटिया कनेक्शनों को पकड़कर उनकी वीडियोग्राफी आदि कर लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें