फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल संघ की काम बंद हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल संघ की काम बंद हड़ताल शुरू
विज्ञापन

मेरठ। लेखपाल संवर्ग की लंबित मांगों को लेकर मेरठ तहसील सदर कार्यालय परिसर में उप्र लेखपाल संघ की तहसील इकाई के बैनर तले मंगलवार से काम बंद, कलम बंद हड़ताल शुरू हुई। संगठन की बैठक में तहसील अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया कि लेखपाल संवर्ग की विभिन्न समस्याओं को संगठन शासन के समक्ष उठाता रहा है, लेकिन शासन प्रशासन स्तर पर अनदेखी की जा रही है। राजस्व विभाग में लेखपाल एक महत्वपूर्ण पद है जो अपने विभागीय कार्योँ के अलावा कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, विकास, शिक्षा आदि 50 विभागों के कार्य संचालन में लेखपाल का महत्वपूर्ण सहयोग लिया जाता है। इसके बाद भी लेखपाल संवर्ग की वेतन संबंधित एवं अन्य समस्याओं के समाधान पर उनकी उपेक्षा की जा रही है। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और काम बंद हड़ताल 09 जुलाई तक जारी रहेगी। इसके बाद जिला स्तर पर हड़ताल रहेगी। गुरुमेहर सिंह, इंद्र धवन त्यागी, विनोद कश्यप, अनिल मलिक, राजकिशोर त्यागी, अकरम खां, मुकेश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें