फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकरों ने निकाला जूलुस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुनकरों ने जुलूस निकाल कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। न्यू वीवर्स वेलफेयर एसोसिएशन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले शनिवार को बुनकरों और पॉवरलूम संचालकों ने तिरंगा चौक हापुड़ रोड से कमिश्नर कार्यालय तक जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में मौजूद बुनकरों को देख पुलिस ने रास्ते में भीड़ को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बुनकर आगे बढ़ते रहे और कमिश्नर कार्यालय पर जाकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
न्यू वीवर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बुंदू खां अंसारी और पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष पं. आशु शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में बुनकर व पावरलूम संचालक तिरंगा चौक पर इकट्ठा हुए। जहां से पैदल मार्च करते हुए सभी कमिश्नर कार्यालय की तरफ बढ़े। हापुड़ चौराहे पर पुलिस ने शहर में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी को देखते हुए भीड़ को रोकने का प्रयास किया। जिस पर पं. आशू शर्मा और बुंदू खां अंसारी की तीखी झड़प हुई। माहौल को देखते हुए पुलिस ने भीड़ को जाने दिया।
विज्ञापन

भीड़ पहले कमिश्नरी पार्क पहुंची और धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए बुंदु खां अंसारी ने कहा की वर्तमान सरकार लगातार बुनकरों का उत्पीड़न करने में लगी हुई हैं। फ्लैट रेट से मिलने वाली बिजली को फ्लैट रेट से बाहर करना चाहते हैं। मेरठ जनपद में वर्तमान में 70 हजार पावरलूम चल रही है, जो सरकार की बुनकर विरोधी नीति से बर्बाद होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं आशु शर्मा ने कहा की पहले नोटबंदी फिर जीएसटी से व्यापारी बर्बाद हुए हैं। अब सरकार लगातार बुनकर व्यापारियों को निशाना बनाकर बर्बाद करने का काम कर रही हैं, जो संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर सरकार ने बुनकर व्यापारियों की इन सभी मांगों को नहीं माना तो संयुक्त व्यापार मंडल बुनकरों के साथ सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान सरदार मंजित सिंह कोछड़, सभासद कयूम अंसारी, शहजाद अंसारी, शाहिद अंसारी, जाहिद अंसारी, धर्मेंद्र मलिक, पीयूष वशिष्ठ, लोकेश चंद्रा, गुलफाम खान, सुमेर सिंह धार आदि मौजूद रहे।

खास बातें:
- बुनकरों व पावरलूम संचालकों ने सरकार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
- न्यू वीवर्स वेलफेयर एसोसिएशन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें