वेंक्टेश्वरा में विश्व योग दिवस मनाया
मेरठ। दिल्ली - रुड़की बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में बृहस्पतिवार विश्व योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि एवं पतंजलि योग पीठ के जिला प्रभारी सोहनवीर सिंह आर्य ने किया। छात्रों व शिक्षकों ने एक साथ योग किया। वहीं अनेक आसन भी किए। चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने बताया कि व्यक्तित्व के विकास में योग की अहम भूमिका है योग भारत की प्राचीन परंपरा है। मीडिया डायरेक्टर डॉ. अशोक अश्क, बीएड डायरेक्टर डॉ आशीष बालियान, रजिस्ट्रार अशोक शर्मा, प्राचार्या सलोनी देशवाल, सुधीर तोमर, दिनेश एव मीडिया प्रभारी विश्वास राणा मौजूद रहे।