फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्दोष लोगों के खिलाफ न हो कार्रवाई
विज्ञापन

मेरठ। निर्दोष लोगों पर कार्रवाई नहीं होने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी और कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ दो अप्रैल को हुए भारत बंद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने समर्थन किया है। दलित समाज शांतिपूर्ण विरोध जता रहे थे लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों विरोध में शामिल होकर तोड़-फोड़, आगजनी की। जिसमें कुछ निर्दोष लोग फंस गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से मांग की है कि प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाए। जिससे कोई निर्दोष जेल न जाए। प्रदर्शन करने वालों में फिरोज रिजवी, हाजी मोहिउद्दीन गुड्डू, तेजपाल सिंह, मुकेश कुमार, मनजीत सिंह, सलीम शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें