संगम सात नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे लेट
मेरठ। इलाहाबाद से आने वाली संगम और नौचंदी एक्सप्रेस समय की पटरी पर नहीं आ पा रही है। दोनों ट्रेन एक पखवाड़े से स्टेशन पर लेट पहुंच रही है। दलित हिंसक विरोध के बाद दोनों ट्रेनों की लेटलतीफी और ज्यादा हो गई है। मेरठ से इलाहाबाद जाने वाली संगम एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को भी सात घंटे और नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। पिछले एक पखवाड़े से ये दोनों ट्रेन लेट चल रही है। इसके अलावा अहमदाबाद मेल, उत्कल एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आदि ट्रेन भी लेट पहुंची। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।