फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार के चुनावों में सीधा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला बार एसोसिएशन में चुनाव में एक उम्मीदवार ने शुक्रवार को नाम वापस ले लिया। इसके बाद अध्यक्ष व महामंत्री सहित सभी पदों पर सीधा मुकाबला होगा। चुनाव आगामी सात मार्च को होना है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह तोमर ने बताया कि अध्यक्ष पद पर राजीव त्यागी व राजीव कुमार नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र वीर तोमर, संजीव कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार, संजय त्यागी तथा महामंत्री पद के लिये विजय शर्मा व प्रवीन कुमार सुधार तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए राजीव कांत गर्ग व राजेंद्र सिंह तोमर चुनाव मैदान में हैं।
संयुक्त सचिव प्रशासन प्रदीप कुमार व अनोज कुमार गिरी तथा संयुक्त सचिव प्रकाशन मौ. यासीर व मौ. परवेज खान, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अंकुर प्रकाश व सुषमा अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला होगा। कनिष्ठ पद के एक उम्मीदवार सोहराब ग्यास ने नाम वापस ले लिया है। इस प्रकार कनिष्ठ व वरिष्ठ कार्यकारिणी पदाें के लिए चुनाव होगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि दो उम्मीदवारों के नामांकन पर आपत्ति आयी है कि वह पुनरावृत्ति कर लगातार चुनाव लड़ रहे है। इसलिए उनका नामांकन रद किया जाए। इस मामले में चुनाव अधिकारी शनिवार को निर्णय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक उम्मीदवार ने लिया नाम वापस, सात मार्च को होगा चुनाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें