फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस यूनियन के चौकीदार का था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बस यूनियन के चपरासी की हुई थी करंट से मौत
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड पर रविवार रात ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सोमवार को शव की शिनाख्त प्राइवेट बस यूनियन के चपरासी के रूप में हुई है। वहीं इस घटना से नाराज व्यापारियों ने थाने पहुंचकर मृतक के परिवार को मुआवजे दिलाने की मांग उठाई। इस पर विद्युत निगम की तरफ से परिजनों को एक लाख का चेक दिया गया।
एसओ टीपी नगर ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि भोला रोड निवासी देवेंद्र बागपत रोड पर मेरठ-टांडा बस यूनियन पर चपरासी थे। रविवार रात ड्यूटी से लौटते वक्त करंट लगने से उनकी मौत हो गई थी। सोमवार को किशनुपरा व्यापार संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार कंसल के नेतृत्व में व्यापारी टीपी नगर थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये घटना विद्युत निगम की लापरवाही से हुई है, इसलिए परिजनों को निगम से मुआवजा दिलाया जाए। पुलिस ने विद्युत निगम के अधिकारियों से बात की। इस पर एसडीओ ने थाने पहुंचकर आर्थिक मदद का भरोसा दिया। एसओ टीपी नगर के अनुसार दोपहर बाद निगम ने परिजनों को एक लाख रुपये का चेक दिया। बाकी मुआवजे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला में प्रकाशित फोटो से हुई जानकारी
देवेंद्र के भतीजे अजय ने बताया कि उनके चाचा रविवार रात को घर नहीं लौटे तो उन्होंने समझा कि शायद रात को यूनियन पर ही रुक गए होंगे। सुबह वे नहीं पहुंचे तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान यूनियन कार्यालय के पास ही एक दुकान पर अमर उजाला में देवेंद्र का फोटो देखा। खबर पढ़ने पर उन्हें घटना का पता चला।

खास बात
विद्युत निगम ने परिजनों को दी एक लाख रुपये की आर्थिक मदद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें