फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे लेट रही संगम व नौचंदी, लिंक रद

विज्ञापन
विज्ञापन
- संगम एक्सप्रेस भी सात घंटे देरी से पहुंची
विज्ञापन

- ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान

मेरठ। तमाम कोशिशों के बाद भी संगम व नौचंदी एक्सप्रेस समय की पटरी पर नहीं आ पा रही है। सोमवार को भी दोनों ट्रेन सात घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची। देरी से आने के चलते लिंक एक्सप्रेस को सिटी स्टेशन पर ही रद कर दिया गया। इसे सहारनपुर नहीं भेजा गया। लिंक में आए यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों का कहना था कि आए दिन लिंक को रद किया जा रहा है।
विज्ञापन

संगम व नौचंदी एक्सप्रेस पिछले एक साल से लेट चल रही है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब दोनों ट्रेन देरी से न पहुंचती हो। सोमवार को नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित आगमन समय से सात घंटे की देरी से शाम करीब सवा तीन बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। वहीं संगम एक्सप्रेस भी सात घंटे की देरी से दोपहर करीब सवा दो बजे पहुंची। देरी से पहुंचने के चलते रेलवे कंट्रोल ने लिंक एक्सप्रेस को सहारनपुर ना भेजकर इसे सिटी पर ही रद कर दिया। लिंक एक्सप्रेस से आए यात्रियों ने इसकी सूचना मिलने के बाद हंगामा किया और इसकी शिकायत करने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां उनके नहीं मिलने पर उन्होेंने स्टेशन उपाधीक्षक से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें