फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित
विज्ञापन

सहारनपुर। कांग्रेस के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सतपाल सिंह बर्मन ने बुधवार को बैठक कर पार्षद पद के कई उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। नगर निगम के वार्ड नंबर चार से राखी बर्मन, वार्ड नंबर दो से प्रेमलता के नाम की घोषणा की गई है। सतपाल सिंह बर्मन ने बताया कि प्रत्याशी घोषित करने से पहले उन्होंने कांग्रेस के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन चौधरी भगवती प्रसाद से फोन पर सलाह मशविरा किया। बैठक में बलराम सिंह, अशीष तुलसी, मेनपाल सिंह, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव पर जाट समाज ने मंथन किया
सहारनपुर। निकाय चुनाव को लेकर जाट समाज के लोगों ने बुधवार को बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि शहर में जाटों के 25 हजार से अधिक मतदाता हैं। भारतीय जनता पार्टी ने न तो लोक सभा और विधान सभा चुनाव में जांटों को तरजीह दी और न ही अब निकाय चुनाव में। बताया कि वार्ड 34 समेत अन्य वार्डों में भी जाटों की वोट सबसे अधिक हैं। मगर उन्हें पार्षद तक का टिकट नहीं दिया गया है। चेतावनी दी कि यदि भाजपा ने जाटों की अनदेखी की तो जाट चुनाव का बहिष्कार करेंगे। बैठक में बिशंबर सिंह, विक्रम सिंह, सुरेशपाल सिंह, राकेश तोमर, विनय कुमार, अमित, जितेंद्र, राजू सोलंकी, राजेंद्र, अंशुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें