फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम एसएसपी के आश्वासन पर हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट कर्मचारियों की मांगे मानने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

- आज से काम पर लौटेंगे कलक्ट्रेट और तहसील कर्मचारी

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
कलक्ट्रेट कर्मचारियों की दो सप्ताह से चली आ रही हड़ताल शुक्रवार शाम डीएम और एसएसपी के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। कर्मचारियों ने कहा कि दोनों अधिकारियाें ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
मंडलायुक्त ने एक शिकायत पर सदर तहसील में छापा मारकर तीन कर्मचारियों द्वारा प्राइवेट लोगों से काम कराते हुए पकड़ा था। गोपनीयता भंग होने के साथ ही भ्रष्टाचार के मामले में मंडलायुक्त ने सख्त रुख अपनाया और इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे। इस पर तीन कर्मचारियाें के खिलाफ जहां एफआईआर दर्ज हुई तो दो कर्मचारी तब से फरार हैं। इसी मामले को लेकर कलक्ट्रेट कर्मचारियों के साथ ही तीनों तहसीलों के कर्मचारी पिछले दो सप्ताह से हड़ताल पर थे। शुक्रवार को हड़ताली कर्मचारियों की डीएम समीर वर्मा और एसएसपी मंजिल सैनी से वार्ता हुई। जिसमें दोनों अधिकारियों ने दर्ज मुकदमा वापस लेने, कर्मचारियों की बहाली और वेतन भुगतान आदि की मांगों पर अपने अपने स्तर से विचार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद परेशान हो चुके थे कर्मचारी
दो सप्ताह से हड़ताल पर बैठे कर्मचारी खुद ही परेशान होने लगे थे। कर्मचारी सूत्रों के अनुसार इस मामले में कर्मचारियों को किसी भी स्तर से कोई ठोस समर्थन मिलना तो दूर उल्टे जनता के सवालों के जवाब देने पड़ रहे थे। इसके चलते कर्मचारी खुद ही अब हड़ताल समाप्त करने का बहाना ढूंढ रहे थे। ऐसे में वरिष्ठ कर्मचारियों की सेटिंग से शुक्रवार शाम वार्ता आयोजित कराई गई। आनन फानन में कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। वहीं इस हड़ताल को लेकर सच संस्था के अध्यक्ष डॉ. संदीप पहल एडवोकेट ने कहा कि हड़ताल पूरी तरह गैरकानूनी थी। हड़ताली कर्मचारियों पर जनता को इन दिनों में हुई परेशानी के लिए कार्रवाई तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें