मेरठ। अमर उजाला और सव्य ज्वैल्स की प्रस्तुति मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत आज स्वतंत्रता दिवस पर सबसे बड़े राष्ट्रगान का आयोजन होगा। वीर शहीदों की याद और देश के सम्मान की खातिर आज सिर्फ 52 सेकेंड जरूर निकालें। मंगलवार सुबह ठीक 10 बजे आप जहां भी हों राष्ट्रगान में शामिल होकर देश का सम्मान बढ़ाएं। देश की सुरक्षा, एकता व अखंडता के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रृद्धांजलि दें। सभी मिलकर कहें मां तुझे प्रणाम।
पूरा शहर हर साल की तरह इस साल भी आजादी के जश्न में डूबने को बेताब है। हर धर्म, वर्ग के लोग अभियान से जुड़ रहे हैं। राष्ट्रगान के लिए अमर उजाला ने शहर के 25 प्रमुख चौराहों को चुना है। चौराहों से गुजरने वालों से गुजारिश है कि वह राष्ट्रगान क ो सफल बनाएं। भैसाली मैदान में सुबह 10 बजे ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान होगा। आयोजन में हमारे सहयोगी द अध्ययन स्कूल, केएमसी हॉस्पिटल, शांति निकेतन विद्यापीठ, हॉस्पिटेलिटी पार्टनर होटल हाइफन दिल्ली रोड, दयाल फर्टिलाइजर्स, एपेक्स बिल्डर्स, सपना मेटरनिटी एवं नर्सिंग होम, किंग ब्रेड, महालक्ष्मी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, द्रोण पब्लिक स्कूल, महावीर इंटरनेशनल स्कूल, न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रैक, जेएस एकेडमी, वीएलसीसी, दुर्गा ड्रेस एम्पोरियम, गुरु क्लासेस, माय पब्लिक स्कूल, एएस फोटो स्टूडियो, ज्ञान अनवेषण इंस्टीट्यूट और एंजेल एकेडमी हैं।
एक मिनट पहले बजेगा सायरन
चौराहों पर मंगलवार सुबह आठ बजे से देशभक्ति के गीत बजने शुरू हो जाएंगे। नौ बजे अमर उजाला की टीम के साथ लोग चौराहों पर एकत्र होंगे। ठीक 9 बजकर 59 मिनट पर एक साथ सायरन बजेगा। एक मिनट सायरन बजने के बाद ठीक 10 बजे पूरे शहर में एक साथ राष्ट्रगान होगा।
इन चौराहों पर होगा राष्ट्रगान
शहर में रिठानी, अमर उजाला कार्यालय मोहकमपुर, माधवपुरम मोड़, दिल्ली चुंगी, मेट्रो प्लाजा, थाना टीपीनगर, रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर, शिव मंदिर जैन नगर, जली कोठी चौपला, बेगमपुल चौराहा, बांबे बाजार हनुमान चौक, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, बुढ़ाना गेट, हापुड़ अड्डा गांधी आश्रम, तेजगढ़ी चौराहा, नई सड़क, पीवीएस मॉल, मेडिकल कॉलेज, जेल चुंगी, इंदिरा चौक, कंकरखेड़ा शिवचौक, शिवचौक, कचहरी पुल, पल्लव टावर मोदीपुरम आदि चौराहों पर राष्ट्रगान होगा।
आज इस प्रकार होंगे आयोजन
15 अगस्त की सुबह 10 बजे शहर के सभी चौराहों एवं भैसाली मैदान में सामूहिक राष्ट्रगान।
15 अगस्त की शाम 7 बजे भैसाली मैदान कैंट में जश्न-ए-आजादी।
15 अगस्त की शाम 8 बजे भैसाली मैदान कैंट में जलाएं एक दीया शहीदों के नाम।
खास बात
- अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत आज सुबह ठीक 10 बजे देश के सबसे बड़े राष्ट्रगान का बनें हिस्सा
- जश्न-ए-आजादी में झूमेंगे युवा, रात 8 बजेे शहीदों की याद में जलाएं एक दीपक