मवाना। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में गांव खेड़ी मनिहार में स्वच्छता पखवाड़ा सप्ताह मनाया गया। अंतिम दिन सोमवार को मवाना ब्लॉक की राष्ट्रीय स्वयंसेविका बबीता चौधरी ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। वहीं, लोगों को आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। बबीता चौधरी ने नवगठित टीम के साथ पंचायत घर की सफाई की। युवाओं ने स्वच्छ भारत बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम में शुभदीप, गौरव, शकुंतला, निशांत चौधरी, विक्रांत, ग्राम प्रधान जगपाल, रंजना, शांति, राजकुमार आदि थे।