फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए जेल भरेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नरी पार्क में जुटे कई संगठनों के नेता, पीएम व सीएम के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। ऋण माफी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना दिया। किसानों ने कहा कि मांगे नहीं मानी गई तो किसान आगामी 9 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान आंदोलन के बैनर तले कई अन्य किसान संगठनों ने संयुक्त रूप से धरना दिया। सम्मेलन में किसानों का ऋण माफ करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसानों को लोकसभा व विधानसभा चुनाव में 70 फीसदी आरक्षण देने, आलू का घाटा पूरा कराने के लिए 500 रुपये प्रति कुंतल अनुदान राशि देने और बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की गई। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम मेरठ को पीएम व सीएम के नाम मांग ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने मांगों को मनवाने के लिए आगामी 9 अगस्त को पार्क से ही जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी देने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता हरबीर सिंह निलोहा ने की और संचालन कुलदीप त्यागी ने किया। इस मौके पर सतीश रावत, डॉ. महक सिंह, ब्रजेश चौहान, मोहम्मद अरशी, उमेश यादव, दीपक जोशी, सरदार श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें