फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर होगी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष समिति ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। सोमवार को पल्लवपुरम फेज वन में आयोजित बैठक में महानगर कोआर्डिनेटर राकेश सिरोही ने बताया कि पंडित दीन दयाल जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर के बच्चों को अपने महापुरुषों के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए कॉलेजों में कक्षा नौ से लेकर कक्षा दस के छात्र-छात्राओं के लिए 26 अगस्त को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। एक से 10 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन होंगे। पुरस्कार वितरण 25 सितंबर को होगा। टॉपटेन में आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस दौरान अधिवक्ता राजेश मोहन शर्मा, जनीश गोस्वामी, मनोज शर्मा, केपी सिंह,गोपाल वत्स अजय जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें