फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 20 केंद्रों पर नौ हजार देंगे लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा

Wed, 19 Aug 2026 07:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
23 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए 21 को होगी अधिकारियों की बैठक, तैयारियों को देंगे अंतिम रुप
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर होगी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से आयोजित सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर पीसीएस) स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को होगा। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में कराई जाएगी। मेरठ में परीक्षा के लिए 20 केंद्र बनाए गए हैं, जहां नौ हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 21 अगस्त को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में बैठक होगी। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों की बैठक शाम चार बजे बुलाई है। इसमें परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं, सुरक्षा और अन्य तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेशपत्र और पहचान पत्र लाना जरूरी
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेशपत्र कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाना होगा। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को अपने केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय जांच लेने की सलाह दी गई है। केंद्र पर जांच और प्रवेश प्रक्रिया को देखते हुए समय से पहले पहुंचना बेहतर रहेगा। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड को भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखें।
मेरठ में इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज
सनातन धर्म इंटर कॉलेज छोटा बाजार कंकरखेड़ा
देवनागरी इंटर कॉलेज रेलवे रोड
राम सहाय इंटर कॉलेज गढ़ रोड
श्री सनातन धर्म ब्वायज इंटर कॉलेज लालकुर्ती
खालसा कन्या इंटर कॉलेज थापरनगर
श्री महावीर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जैन नगर
जसवंत मिल्स इंटर कॉलेज बागपत रोड मलियाना
सरदार पटेल इंटर कॉलेज शारदा रोड ब्रह्मपुरी
हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइंस
फैज-ए-आम इंटर कॉलेज केसरगंज दिल्ली रोड
कनोहर लाल कृष्ण सहाय इंटर कॉलेज रेलवे रोड चौपला
किसान इंटर कॉलेज गुरु नानक बाजार कंकरखेड़ा
नवभारत विद्यापीठ इंटर कॉलेज परतापुर
आरजी इंटर कॉलेज छीपी टैंक
सनातन धर्म इंटर कॉलेज वेस्ट एंड रोड सदर
श्रीमती सुशीला देवी वनस्थली बालिका इंटर कॉलेज परतापुर
इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज पुरानी तहसील कोतवाली
त्रिशला देवी कनोहरलाल बालिका इंटर कॉलेज शारदा रोड
एनएएस इंटर कॉलेज कचहरी रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें