फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राज्य खो-खो संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सेमिनार हॉल में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान खो-खो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के चुनाव लखनऊ में हुए। इसमें भूपेंद्र सिंह को महासचिव, पूनम त्रिपाठी को संयुक्त सचिव चुना गया। इस मौके पर डॉ प्रवीण कुमार को भी सम्मानित किया गया। मेरठ खो खो संघ के महासचिव अशोक त्रिपाठी ने भूपेंद्र सिंह का सम्मान पटका और बुके देकर किया। डॉ प्रवीण कुमार का सम्मान पटका और बुके देकर प्रदीप गोयल ने किया। खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव भूपेंद्र सिंह ने इंटरनेशनल खो खो तकनीकी अधिकारी संजय भारद्वाज का सम्मान पटका पहना के किया। इस अवसर पर प्रदीप गोयल, राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल कुमार, मनोज कनोजिया, गौरव चतुर्वेदी जयप्रकाश, चित्रांश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बदलाव:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें