फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 घंटे लेट पहुंची नौचंदी, केएम रद्द

Thu, 13 Oct 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौचंदी एक्सप्र्रेस बुधवार को 9 घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। रेलवे कंट्रोल के निर्देश पर लिंक नौचंदी को सहारनपुर भेजा गया। वापसी में रात दो बजे के बाद ट्रेन के लखनऊ रवाना होने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों ने रिजर्वेशन कैंसिल करा दिया। उधर, केएम पैसेंजर को भी रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

नौचंदी एक्सप्रेस कई दिनों से देरी से आ रही है। इसका कारण चार दिन से रेल सेक्शन पर मेंटीनेंस कार्य का होनेा बताया जा रहा है। बुधवार को भी यह ट्रेन सुबह 8 बजे के बजाय 9 घंटे की देरी से शाम 5 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। रेलवे कंट्रोल के निर्देश पर लिंक को सहारनपुर के लिए शाम करीब साढ़े पांच बजे रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि सहारनपुर से लिंक रात करीब 11 बजे मेरठ के लिए चलेगी जो करीब एक बजे पहुंचेगी। इसके बाद नौचंदी को रात करीब 2 बजे लखनऊ के लिए रवाना किया जा सकेगा। इस पर काफी लोगों ने रिजर्वेशन कै ंसिल करा दिया।

वाया गाजियाबाद पहुंची ट्रेन
स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि हापुड़ और खरखौदा में मेंटीनेंस कार्य के लिए ट्रैक पर सुबह और शाम के लिए ब्लाक लिया गया था। इस कारण नौचंदी वाया खरखौदा के बजाय वाया गाजियाबाद मेरठ सिटी पहुंची।
विज्ञापन


केएम थ्री पैसेंजर भी रद्द
मेरठ से खुर्जा के बीच कई स्थानों पर अंडर ब्रिज निर्माण चल रहा है। इस कारण ट्रैक बाधित होने पर केएम थ्री पैसेंजर ट्रेन (अप और डाउन) बुधवार को रद्द कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें