फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 20 केंद्रों पर 8770 परीक्षार्थी देंगे डीएलएड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय कॉलेज में परीक्षा की तैयारियों को लिए हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को डायट मेरठ की ओर से डीएलएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा को लेकर बैठक हुई। डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य के निर्देशन में हुई बैठक में परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में डायट प्राचार्य ने बताया गया कि डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 13 मई से 15 मई तक आयोजित होगी। इसमें 8770 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए जनपद में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 18 मई से 20 मई तक कराई जाएगी। इस परीक्षा में 5760 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनके लिए 12 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। डायट प्राचार्य ने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों को परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और नकलविहीन व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और समयबद्ध संचालन पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें