मेरठ। विद्युत विभाग की ओर से चल रही एकमुश्त समाधान योजना में अभी तक 8.75 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को 225.79 करोड़ रुपये छूट का लाभ मिला है। यह योजना 31 दिसंबर तक लागू रहेगी।
विभाग की ओर से एकमुश्त समाधान योजना आठ नवम्बर से तीन चरणों में शुरू की गई थी। योजना के तहत मेरठ क्षेत्र में 118593, गाजियाबाद में 64423, बुलन्दशहर में 122560, सहारनपुर में 233276, नोएडा में 30302 व मुरादाबाद में 306227 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकार लाभ लिया है। इसके तहत अब तक विभाग द्वारा 225.79 करोड़ रूपये की छूट का लाभ 875381 उपभोक्ताओं को दिया जा चुका है। प्रबन्ध निदेशक चैत्रा वी. ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है ताकि योजना का लाभ सीधे उपभोक्ता तक पहुंच सके।