फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में स्नातक प्रथम वर्ष में पहले दिन हुए 87 सौ एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पहले दिन 87 सौ छात्र-छात्राओं ने स्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन ले लिया। पहले दिन कॉलेजों में अधिक भीड़ नहीं रही। पहली मेरिट से एडमिशन की अंतिम तिथि 1 अक्तूबर है, इसके बाद विवि दूसरी मेरिट जारी करेगा।
विज्ञापन

बुधवार से कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ बढ़ गई है। गर्ल्स कॉलेजों को छोड़कर बाकी किसी भी कॉलेज में अभी तक ऑफलाइन कक्षाएं नहीं चलने के कारण कॉलेजों में सन्नाटा रहता है। स्नातक प्रथम वर्ष की मेरिट जारी होने के बाद बुधवार से कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के एडमिशन शुरू हो गए। स्कूल से कॉलेज में आने की खुशी छात्र-छात्राओं के चेहरे पर साफ नजर आई। छात्र-छात्राओं ने बताया कि पिछले 17 महीने से स्कूल ही गिनती के दिन ही गए, ऐसे में आज कॉलेज आकर अच्छा लगा है। गर्ल्स कॉलेेजों में सबसे ज्यादा एडमिशन हुए। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में भी बीए-बीएससी-बीकॉम में एडमिशन की संख्या ठीक रही। मेरठ और सहारनरपुर मंडल के कॉलेजों में पहले ही ही दिन 87 सौ छात्र-छात्राओं ने एडमिशन ले लिया। पहले दिन मेरठ जिले में 1199, बागपत जिले में 228, बुलंदशहर में 964, गौतमबुद्घनगर में 1565, गाजियाबाद में 1738, हापुड़ में 537, मुजफ्फरनगर में 780, सहारनपुर में 1290 और शामली के कॉलेजों में 215 एडमिशन हुए। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कई कॉलेज पोर्टल पर एडमिशन देरी से लॉक कर रहे हैं, ऐसे नहीं करें। एडमिशन के साथ ही पोर्टल पर लॉक करें ताकि एडमिशन का सही डाटा मिलता रहे। पहले दिन सबसे ज्यादा एडमिशन बीए, बीएससी और बीकॉम कोर्सों में ही हुए।
बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, एलएलबी एवं पीजी में एडमिशन जारी
सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में पांच वर्षीय बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, तीन वर्षीय एलएलबी और पीजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन जारी हैं। जो छात्र-छात्राएं इन कोर्सों में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे जल्दी ही रजिस्ट्रेशन कर लें। इनकी अंतिम तिथि भी जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिशन मिला तो टेंशन हुई दूर
17 महीने से स्कूल में गिनती के ही दिन जाना हुआ। आज कॉलेज में एडमिशन लिया तो टेंशन दूर हो गई। अब रोजाना कक्षा करेंगे। - शगुफ्ता
पहली बार आज कॉलेज आना है। बहुत अच्छा लग रहा है। एडमिशन ले लिया है। कोई समस्या नहीं आई। - साहिबा
ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत दिन से स्कूल नहीं गए थे, अब रोजाना कक्षा करेंगे। - मुस्कान
एडमिशन में कोई समस्या नहीं हुई। ग्रेजुएशन में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। स्कूल में इतने दिनों से गए ही नहीं थे, आज कॉलेज आकर खुशी हुई। - नेहा

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें