फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर पर फावड़े से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाग में घुसने पर किशोर पर फावड़े से हमला
विज्ञापन

सरधना। नंगला रोड पर आम के बाग में घुसना एक किशोर को रविवार को महंगा पड़ गया। बाग मालिक ने युवक पर आम तोड़ने का आरोप लगा फावड़े से हमला कर दिया। फावड़ा सिर में लगने से किशोर घायल हो गया। पुलिस ने किशोर को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित के परिजनों द्वारा थाने में आरोपी बाग मालिक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

घोसियान मोहल्ला निवासी अहसान ने बताया कि रविवार को उसका 14 वर्षीपुत्र फरदीन नंगला रोड पर एक आम के बाग में चला गया। जिस पर बाग मालिक ने उस पर बाग पेड़ से आम तोड़ने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दबंग ने किशोर पर फावड़े से हमला कर दिया। जिसमें फावड़ा किशोर के सिर में जा लगा। फावड़ा लगने से वह लहूलुहान हो गया। घर पहुंचकर किशोर ने घटना की जानकारी दी। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया। वहीं परिजनों ने आरोपी बाग मालिक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें