फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउड़ का विरोध कूड़े से भरी गाड़ी वापस भेजी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपिंग ग्राउंड का विरोध, कूड़ा गाड़ी वापस कर किया हंगामा
विज्ञापन

मुरादनगर। बसंतपुर सैंथली गांव ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास गाजियाबाद नगर निगम द्वारा बनाए गए डंपिंग ग्राउंड का ग्रामीणों ने विरोध किया। रविवार सुबह ग्रामीणों नगर निगम की गाड़ी को कूड़ा नहीं डालने दिया और जमकर हंगामा किया।
गाजियाबाद शहर का कूड़ा डालने के लिए नगर निगम ने बसंतपुर सैंथली-भिक्कनपुर गांव मार्ग पर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास 10 बीघा जमीन ली है। दो दिन से उक्त जमीन पर नगर निगम के कर्मचारी कूड़ा डाल रहे है। ग्रामीणों की माने तो रोजाना 100 से अधिक गाड़ी कूड़ा डालने के लिए आती है। ग्रामीणों ने गांव के पास कूड़ा डालने का विरोध शुरू कर दिया है। रविवार सुबह करीब नौ बजे नगर निगम की गाडियां उक्त स्थान पर कूड़ा डालने गई तो बसंतपुर सैंथली गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और कूड़ा डालने नहीं दिया है। मौके पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर हंगामा शुरू कर दिया। इतना नहीं कूड़े से भरी गाड़ियों को वापस भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बसंतपुर सैंथली गांव नगर निगम की सीमा से बाहर है, ग्रामीण क्षेत्र में शहर का कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा। नगर निगम के अधिकारी अपनी जमीन पर कूड़ा डाले। शहर की गंदगी ग्रामीण क्षेत्र में नहीं डलने दी जाएगी। इस दौरान प्रेमचंद्र त्यागी, पंकज त्यागी, राहुल त्यागी, हरिओम, आशीष त्यागी, कपिल, विनय खारी, आदित्य, सुनील, होराम शर्मा, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा डलने से कई गांव होंगे प्रभावित
बसंतपुर सैंथली गांव के ग्रामीणों का कहना है कि कूड़ा डलने से दुहाई, भिक्कनपुर, बसंतपुर सैंथली समेत अन्य गांव प्रभावित होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी कीमत पर डंपिंग ग्राउंड बनने नहीं दिया जायेगा। इसके लिए एक पंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें डंपिंग ग्राउंड के विरोध मे आंदोलन चलाने की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें