फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

खरखौदा। हापुड़ मेरठ रोड़ पर गांव अल्लीपुर के सामने अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई तथा अन्य दो घायलों का उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार गांव धनतला निवासी अजय 25 वर्ष पुत्र वेदपाल अपनी बुआ के बेटे राहुल व गांव के ही आकाश पुत्र शिव गणेश सभी के साथ बाइक से वापस लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक हापुड़ मेरठ रोड़ पर गांव अल्लीपुर के पास में नौगजा पीर के सामने पहुंची तो सामने से आ रही अज्ञात कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की सहायता से तीनों घायलों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई। वहीं दोनों गंभीर घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की सूचना मृतक पक्ष के परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल तीन युवकों में से एक की हालत गंभीर थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजन अस्पताल पहुंच गये है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। कुलवीर सिंह, थानाध्यक्ष खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें