फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेन्द्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। लोकसभा चुनाव को लेकर मेरठ सिवाया टोल प्लाजा के समीप 28 मार्च को होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए रविवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय भराला भारद्वाज ने कई गांवों में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

अजय भराला ने ग्राम नंगली, रसूलपुर टांडी, नंगली साधारण में जनसंपर्क कर लोगों बड़ी संख्या में नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंचने की अपील की है। इस दौरान अजय भराला ने लोगों से कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश का नाम विदेशों में रोशन किया है। समाज के सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर काम किया है। भाजपा में ही देश का हित है और देश का विकास होगा। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णपाल गुर्जर, रविंद्र कुमार उपाध्याय, वीरेंद्र खारी, अश्वत्थामा, सत्येंद्र बजरंगी, ओंकार प्रधान समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें