फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, लाखों रुपये का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। मवाना खुर्द स्थित सिंडिकेट बैंक में बुधवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि बैंक में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी सर्वे नहीं होने से नुकसान का आंकलन नहीं लगाया जा सका है। हालांकि लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मवाना खुर्द स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा प्रबंधक अंकित कपूर ने बताया कि बुधवार को पूरा स्टाफ बैंक बंद कर घरों को लौट गया था। देर रात लगभग 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि बैंक में भीषण आग लगी हुई है। जिसके बाद उन्होंने फायर बिग्रेड को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस एवं फायर बिग्रेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से बैंक में रखे लगभग 8 कम्प्यूटर, प्रिंटर, मशीन, मेज, कुर्सी, कागजात आदि जलकर नष्ट हो गए। बृहस्पतिवार सुबह बैंक में आग लगने की जानकारी पाकर पहुंचे रीजनल ऑफिस से सीनियर मैनेजर कीर्ति दुग्गल, मैनेजर आईटी सतीश कोहली, सिक्योरिटी ऑफिसर योगेश शर्मा ने जानकारी ली। उन्होंने मुआयना कर उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। बैंक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सके है। हालांकि शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। सर्वे के लिए इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों के नहीं पहुंचने के कारण नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है। शाखा प्रबंधक अंकित कपूर ने बताया कि आग हॉल में लगी थी, जिस कारण लगभग 15 लाख रुपये के करीब नुकसान होने की आशंका है। यह अच्छा रहा कि स्ट्रांग रूम तक आग नहीं पहुंची वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। स्ट्रांग में रुपये पूरी तरह सुरक्षित रहे। शाखा प्रबंधक अंकित कपूर ने मवाना थाने में घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मवाना खुर्द स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में आग से सारा सामान जलकर नष्ट हुआ
फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
स्ट्रांग रूम तक आग नहीं पहुंचने से भारी नुकसान होने से बचा
रीजनल कार्यालय से आए अधिकारियों ने मामले की जांच कर जानकारी दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें