फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से सीधे राजस्थान पहुंचाएगी रैपिड रेल, कैबिनेट की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा कैबिनेट ने दिल्ली-गुरुग्राम कॉरीडोर को दी मंजूरी
विज्ञापन

- सरायकाले खां पर बिना उतरे सीधे पहुंच जाएंगे राजस्थान
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम का विस्तार किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को आने वाले दिनों में इसका लाभ मिल सके। हरियाणा कैबिनेट से दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी कॉरीडोर को मंजूरी दे दी गई। मेरठ से सीधे सरायकाले खां (दिल्ली) पहुंचकर बिना उतरे आप रैपिड से राजस्थान का सफर कर सकेंगे। वहीं, कैबिनेट ने भी इस परियोजना की लागत के लिए 6436 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।
यह कॉरीडोर भी दूसरे कॉरीडोर के साथ सरायकाले खां पर जुड़ेगा। इसलिए इस सिस्टम को ‘इंटर ऑपरेबल’ भी कहा जा रहा है। इसके अलावा इस कॉरीडोर पर पड़ने वाले दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के स्टेशन से मेट्रो की सुविधा भी मिलेगी। जिससे यात्रियों को लाभ मिलेगा और गंतव्य तक जल्दी पहुंच जाएंगे। इस कॉरीडोर पर जोरबाग मेट्रो स्टेशन, एरोसिटी एयरपोर्ट लाइन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कॉरीडोर पर प्राथमिक कार्य शुरू
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट की तरह यहां भी नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) की तरफ से कार्य शुरू कर दिया गया है। 106 किलोमीटर की इस दूरी के लिए जियो टेक्निकल इंवेस्टीगेशन और पाइल लोड टेस्ट का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे तय समय पर प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण किया जा सके।
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा मेरठ कॉरीडोर को लाभ
जिन यात्रियों को मेरठ से सीधे दिल्ली एयरपोर्ट पर जाना होगा। उनके लिए इस कॉरीडोर का लाभ मिलने वाला है। मेरठ से सीधे सरायकाले खां पहुंचने के बाद सीधे एरोसिटी पहुंचकर एयरपोर्ट लाइन की मेट्रो पकड़नी होगी।
इस कॉरीडोर पर यह स्टेशन
सरायकाले खां से आगे जाने पर जोरबाग, मुनीरका, एरोसिटी, उद्योग विहार, सेक्टर-17, राजीव चौक, मानेसर, रेवाड़ी आदि प्रमुख स्टेशन इस कॉरीडोर पर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें