फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना/माछरा। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। छात्र-छात्राओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा दी।
कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हुई। दूसरी पाली में उनके यहां इंटरमीडिएट की शिक्षाशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई। यहां 48 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसके अलावा एएस इंटर कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा से पहले सभी की तलाशी ली गई। परीक्षा के दौरान बीच-बीच में छात्र-छात्राओं को नकल नहीं करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी से दोनों पाली में परीक्षा होगी। उस दिन हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

वहीं, माछरा क्षेत्र में इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हुई। जिसमें परीक्षा के प्रथम दिन इंटरमीडिएट की द्वितीय पॉली की परीक्षा में चार छात्र छात्राएं नदारद रहीं। मेरठ-गढ़ मार्ग पर यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रथम दिन बीएमएम इंटर कॉलेज मऊखास में द्वितीय पॉली में 80 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थीं। जिनमें से विद्यालय के परीक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह व नवीन त्यागी ने बताया कि शिक्षाशास्त्र विषय का पेपर था। जिसमें 76 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यहां छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन

मुख्य बातें
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई परीक्षा, कई परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें