महिंद्रा पिकअप-ट्रैक्टर की भिड़ंत, चार घायल
सरधना। सरधना-नानू मार्ग पर बृहस्पतिवार को सुबह के समय मढ़ियाई गांव के निकट महिंद्रा पिकअप व ट्रैक्टर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। महिंद्रा पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। महिंद्रा पिकअप में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सरधना के मोहल्ला खेवान निवासी विपिन, हनी व सुगनचंद पुलिस चौकी बस स्टैंड से एक महिंद्रा पिकअप में सवार होकर मेरठ की तरफ जा रहे थे। इस बीच नानू की तरफ से एक ट्रैक्टर आ रहा था, साइड लेने के दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर की टक्कर लगते ही अनियंत्रित महिंद्रा पिकअप पलट गई, और उसमें सवार विपिन, हनी, सुगनचंद समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। उधर कालंद निवासी ट्रैक्टर चालक ने हादसे के बाद घर पर सूचना दे दी कि सड़क हादसे के बाद कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया हैं। परिजन मौके पर पहुंचे तो मामला सड़क हादसे का निकला, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही हैं।