ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में खुर्जा के व्यापारी सहित दो की मौत
चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगौली तगा गांव के पास एक पिकअप वाहन सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में खुर्जा निवासी व्यापारी और पिकअप वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जिस ट्रक से हादसा हुआ, वह टायर फटने के कारण एक्सप्रेसवे पर खड़ा था। पिकअप वाहन हरियाणा से प्लास्टिक का सामान लेकर खुर्जा बुलंदशहर जा रहा था। शुक्रवार तड़के तीन बजे पिकप वाहन ने खड़े ट्रक से टकराया और हादसे में खुर्जा के व्यापारी संजीव जैन (51) पुत्र रमेश चंद जैन और पिकप चालक विपिन चौहान (32) पुत्र सुंदर चौहान निवासी खुर्जा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर इनके परिजन भी पहुंच गए।