फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रिवालवर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता में मेरठ के चमन चमके
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ जोन की 19वीं अंतर जनपदीय पुलिस रायफल रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता शनिवार को मवाना रोड सैनी शूटिंग रेंज पर हुई। शुभारंभ एसपी क्राइम शिवराम यादव ने किया। प्रतियोगिता में बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, शामली, हापुड़, गौतमबुद्घनगर सहित कई जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें मेरठ के चमन कुमार का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता में पहले दिन पिस्टल शूटिंग 15 गज में मेरठ के चमन कुमार प्रथम स्थान व शामली के कुंदन सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। 25 गज शूटिंग में मुजफ्फरनगर के पवन कुमार प्रथम व मेरठ के चमन कुमार और शामली के पवन भाटी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। 35 गज शूटिंग में गौतमबुद्घनगर के संदीप चौधरी प्रथम व बागपत के निरंजन सिरोही द्वितीय स्थान पर रहे। 50 गज दूरी रेंज में मेरठ के चमन प्रथम व शामली के कुंदन सिंह दूसरे स्थान पर रहे। वहीं रिवाल्वर-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में मेरठ के चमन कुमार 80 अंकों के साथ पहले व शामली के कुंदन सिंह 69 अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कारबाईन एमपी-5 गन शूटिंग 15 गज में मुजफ्फरनगर के पवन कु मार ने प्रथम व बागपत के सुरेंद्र सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 25 गज दूरी में मुजफ्फरनगर के वीरेंद्र सिंह ने प्रथम व गाजियाबाद के अनुज कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। 35 गज में बागपत के सुरेंद्र सिंह ने प्रथम और मुजफ्फरनगर के वीरेंद्र सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 50 गज में बागपत के सुरेंद्र सिंह ने प्रथम, मुजफ्फरनगर के वीरेंद्र सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में बागपत के सुरेंद्र सिंह 187 अंकों के साथ पहले व मुजफ्फरनगर के वीरेंद्र सिंह 172 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में शामली के पवन भाटी, मेरठ के धर्मेंद्र सिंह, बागपत के सुरेंद्र सिंह व हापुड़ के अनुज रहे। कार्यक्रम में होरी लाल सिंह, मनोज कुमार व ज्ञान चंद्र सहित पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता छठवीं वाहिनी आरआरएफ रुड़की रोड के असाल्ट ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें