बड़ौत। एसडीओ चैन सिंह ने बताया कि एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर प्रत्येक घर को विद्युत कनेक्शन प्रदान कर सौभाग्यशाली बनाने के लिए 22 जुलाई से 31 जुलाई तक सभी वितरण/ परीक्षण खंड एवं उपखंड/ परीक्षणशाला कार्यालय यथायथ खुले रहेंगे एवं खंडों/ उपखंडों के कैश काउंटरों पर उक्त समय अवधि को मैन्यूअल/ आनॅलाइन भुगतान स्वीकार किया जाएगा। ताकि उपभोक्ता उक्त दिवस मेें अवकाश होने के बाद भी बिजली के बिल आसानी से जमा करा सके। राजस्व वसूली कैप/ सौभाग्य कैंपों के प्रभावी बनाने के लिए कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहेंगे, यदि इसमेें कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।