फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलने लगा कैश, सुधरने लगे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलने लगा कैश, सुधरने लगे हालात
विज्ञापन

मेरठ। सरकार ने बैंकों की सुध लेनी शुरू कर दी है। एसबीआई की एक चेस्ट ब्रांच के लिए आरबीआई ने करीब 40 करोड़ रुपये का आवंटन किया है, जो जल्द ही यहां पहुंच जाएगा। बैंक अफसरों का दावा है कि देहात क्षेत्रों की शाखाओं की स्थिति में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

आरबीआई से पर्याप्त कैश ना मिलने की वजह से ग्रामीण क्षेत्र की बैंक शाखाओं में करीब दो सप्ताह से कैश की किल्लत बनी हुई थी। एटीएम में कैश नहीं था। चेस्ट ब्रांचों से आरबीआई को लगातार कैश की डिमांड भेजी जा रही थी। केंद्र सरकार ने जल्द हालात सुधरने का दावा किया है। शहर की एसबीआई की एक चेस्ट ब्रांच के लिए आरबीआई ने 40 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। एक दो दिन में ये कैश पहुंच जाएगा। हालांकि ये रकम जरूरत से काफी कम है लेकिन 10 दिन में दूसरी बार आवंटन से अफसर स्थिति में सुधार की संभावना जता रहे हैं। चेस्ट ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार शादी विवाह के सीजन की वजह से बैंकों में नकदी की मांग अचानक दो से तीन गुना तक बढ़ी है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि खराब पडे़ एटीएम को भी दुरुस्त कराने की हिदायत मिलीं है। एसबीआई के रीजनल मैनेजर मुके श निगम के अनुसार आरबीआई से लगातार संपर्क हो रहा है। स्थिति में सुधार हुआ है। उम्मीद है कि जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन


खास बातें:
आरबीआई ने स्टेट बैंक की एक चेस्ट ब्रांच को 40 करोड़ का किया आवंटन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें