फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसलेम कॉलेज में शिक्षकों व ग्राम प्रधानों का हुआ सम्मान सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों, प्रधानों को किया सम्मानित
विज्ञापन

गंगानगर। मवाना रोड रजपुरा स्थित ट्रांसलेम ग्र्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों व क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। डायरेक्टर जनरल डॉ. शमीम अहमद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। ट्रांसलेम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष मोहित कुमार जैन ने सभी शिक्षकों व ग्राम प्रधानों को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस, सिंगिंग, मिमिकरी आदि प्रस्तुत की। अध्यक्ष मोहित कुमार जैन ने कहा कि हमें सभी को शिक्षित करने का संकल्प लेना होगा। जिससे विकास का क्रम अग्रसर रहे। देश में बेरोजगारी की समस्या से निजात मिल सकेगी। वहीं हमें स्वच्छता अभियान को भी निरंतर रखना होगा। कॉलेज के अंशुल गर्ग, हूर, सिमरन आदि ने डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की छात्राओं ने किया। ट्रांसलेम ग्रुप के सेक्रेटरी प्रशांत जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतिज्ञा, डॉ. अलका सिंह, बीएड विभाग से डॉ. जीएस तोमर आदि मौजूद रहे।

खास बातें:
ट्रांसलेम कॉलेज में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें