फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन के डंडे का असर, समिति कार्यालय पहुंचे डीसीसी व डीसीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं
मेरठ। पर्ची नहीं मिलने से गन्ना आपूर्ति में किसानों को हो रही परेशानी को शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन के आदेश पर उप गन्ना आयुक्त व जिला गन्ना अधिकारियों ने समिति कार्यालय पहुंचकर बृहस्पतिवार को किसानों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

पर्ची नहीं मिलने की शिकायतों को देखते हुए शासन ने उप गन्ना आयुक्त व जिला गन्ना अधिकारियों को प्रत्येक बृहस्पतिवार और शुक्रवार को समिति कार्यालय पहुंचकर किसानों की समस्या सुनने और उनका निराकरण करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में बृहस्पतिवार को परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह बागपत जिले की रमाला और मलकपुर गन्ना समिति पहुंचे और वहां जाकर किसानों की समस्या का निराकरण किया। वहीं जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला ने सकौती व दौराला गन्ना समिति जाकर किसानों की समस्याएं सुनी। शुक्रवार को उप गन्ना आयुक्त मेरठ की मवाना और मेरठ गन्ना समिति जाकर किसानों की शिकायत दूर करेंगे। डीसीओ मोहिउद्दीनपुर और मलियाना समिति भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें