फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने बनाए सुविधा वाले मोबाइल एप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

एप से मिनटों में होगा खाना, गाना, पढ़ाना
मेरठ। इंटरनेट पर हमें हर सवाल का जवाब कुछ ही क्षणों में मिल जाता है। दुनिया में कहीं भी आपको घूमने, खाने या इलाज की सुविधा चाहिए, उसकी जानकारी पते सहित मोबाइल पर मिल जाती है। डिजिटल करेंसी के दौर में हर काम मोबाइल के एक टैप पर है। ऐसे में शहर के युवाओं ने अपनी काबिलियत दिखाते हुए ऐसे एप विकसित किए हैं, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को और आसान बनाते हैं। दायरे में बढ़ते शहर में अच्छे ट्यूटर की खोज, ऑफिस टाइम में बिना लाइन में लगे मनपसंद खाना मिलना और प्रतियोगी परीक्षा के लिए घर बैठे खुद को तैयार करना। ऐसी हर परेशानी का हल शहर के युवाओं ने मोबाइल एप में खोजा है। युवाओं ने अपनी प्रतिभा से ऐसे मोबाइल एप बनाए हैं, जो खाना, गाना, पढ़ना और पढ़ाई की समस्या को एक क्लिक पर हल कर सकते हैं।

बिना लाइन लगे मंगाए खाना
एमआईईटी कॉलेज में बीटेक फाइनल ईयर सीएस ब्रांच के छात्र साहित्य कुमार ने द बिस्ट्रो एप बनाया है। दो इंटर फ़ेस वाले इस मोबाइल एप की मदद से आप कैंटीन, रेस्टोरेंट या होटल से बिना इंतजार किए खाना तुरंत ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही कैं टीन में ऑर्डर पर क्या छूट है, क्या नया आइटम बना इसकी जानकारी मिलेगी। द ब्रिस्टो एप टू इंटर फेस एप है। एक फेस कस्टमर, दूसरा फेस बॉयर है। कैंटीन, रेस्टोरेंट मालिक बॉयर है जो प्रोडक्ट डिटेल, रेट, फोटो एप पर अपलोड करेगा। कस्टमर के पास सारे अपडेट्स आएंगे। कस्टमर जब भी चाहे एप पर संबंधित होटल में उपलब्ध मेन्यू को देखकर ऑर्डर दे सकता है। वन टाइम कैश पेमेंट के बाद जो बैलेंस बचेगा वो बैलेंस ग्राहक के एप पर बने खाते में जुड़ता जाएगा, जो सेकेंड टाइम में एडजस्ट होगा। टिप या छुट्टे की समस्या नहीं रहेगी। 90 दिन में यह एप बनकर तैयार हुआ है, जल्द ही यह एप गूगल प्ले स्टोर पर भी होगा।
विज्ञापन


मॉय शिक्षक एप पर हर विषय के टीचर मिलेंगे
गॉडविन निवासी अभ्युदय ने मॉय शिक्षक मोबाइल एप बनाया है। बीटेक कर चुके अभ्युदय वेबसाइट व एप डिजायनिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह कहते हैं शहर के होते विस्तार में हर घर में बड़ी परेशानी अच्छे शिक्षक को तलाशने की। भाषा, स्कूल, कॉलेज की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, हॉबी क्लास, फिटनेस कोच हर क्षेत्र में एक अच्छे शिक्षक की जरूरत होती है। अच्छा शिक्षक खोजने के लिए किसी के पास समय भी नहीं है। मॉय शिक्षक ट्यूटर, स्टूडेंट कनेक्टिविटी का प्लेटफार्म है। डेढ़ साल में बने इस एप पर फिलहाल मेरठ के 500 शिक्षक व 800 छात्र रजिस्टर्ड हैं। इस एप से छात्र को हॉबी क्लास, लैंग्वेज, स्कूल-कॉलेज कोचिंग व काम्पटेटिव का टीचर मिलेगा। छात्र मनचाहे सेगमेंट में जाकर सर्च करेंगे तो कई शिक्षक उसे मिलेंगे। वो जिस टीचर को चाहे अपने लिए हायर कर सकता है। साथ ही डेली क्विज की भी सुविधा है, जहां छात्र अपनी स्किल्स की पर्सनल एनेलिसिस भी कर सकते हैं। फिलहाल एप पर चौथी से बारहवीं कक्षा के ट्यूटर के लिए क्वेरी काफी हैं।

सवाल पूछने की हिम्मत देगा रुट्स एप
शिक्षक से सवाल पूछने में अगर डर लगता है तो रुट्स मोबाइल एप इस डर को तत्काल दूर करेगा। गंगानगर निवासी सनुज राणा ने रुट्स मोबाइल एप बनाया है। दो साल में एप बना है। जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर मिलेगा। बीटेक तीसरे वर्ष के छात्र सनुज कहते हैं क्लास के जो शर्मीली प्रवृत्ति के छात्र होते हैं उनकी दिक्कत होती है कि वो अपनी बात टीचर से पूछ नहीं पाते। रुट्स एप ऐसे छात्रों की मदद करेगा। यह एप कोचिंग, विवि, कॉलेज व स्कूल में इनहाउस वे पर काम करेगा। इस एप पर हम संस्थान के हर शिक्षक को जोड़ते हैं। हर विषय का शिक्षक एप पर उपलब्ध है। छात्र इस एप को डाउनलोड कर अपनी जरूरत के शिक्षक से सवाल पूछ सकता है, उसे कक्षा में खड़े होने या टीचर के सामने जाकर बात करने की जरूरत नहीं होगी। ऑनलाइन एप की मदद से वो अपनी हर समस्या का हल संबंधित टीचर से कर पाएगा।
विज्ञापन


इस तरह बनाएं मोबाइल एप
मोबाइल एप डिजायनिंग का क्षेत्र उभरते कॅरियर के रूप में छात्रों के लिए अच्छा विकल्प बन रहा है। शिक्षा जगत में अच्छे संस्थानों का अभाव है, जो मोबाइल एप डिजायनिंग की सटीक व अच्छी शिक्षा देते हों। अमूमन जो भी छात्र मोबाइल एप बना रहे हैं वो ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स की मदद अधिक ले रहे हैं। मोबाइल एप क्रिएट करने के लिए एंड्रायड स्टूडियो सॉफ्टवेयर की मदद ली जाती है। सॉफ्टवेयर की मदद से प्रोजेक्ट क्रिएट करते है। बाद में उसकी कोडिंग करके फंग्शनिंग चेक करते हैं। फायरबेस की मदद से अपडेटस लेते हैं। अगर एप को गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करें तो 25 डॉलर का पेमेंट वन टाइम में गूगल को भुगतान करना होता है, जो लाइफटाइम भुगतान होता है।


खास बातें:
युवाओं ने किया कमाल, मोबाइल एप बनाकर दिखाई प्रतिभा
बिजनेस और न्यू सर्च के लिए लाभदायक हैं मोबाइल एप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें