फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारथी संस् था ने लापता बच्ची को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सारथी संस्था ने लौटाई परिवार की मुस्कान
विज्ञापन

मेरठ। परिजनों से बिछड़ी चार साल की बच्ची को सारथी संस्था ने परिजनों से मिलाया। बेटी मिलने पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
बृहस्पतिवार शाम को शारदा रोड पर एक चार साल की बच्ची रोती हुई घूम रही थी। व्यापारियों ने बच्ची से उसके परिजनों का नाम पता पूछा लेकिन वो कुछ नहीं बता रही थी। व्यापारियों ने सारथी संस्था के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष कल्पना पांडे और महानगर अध्यक्ष रितेश वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को लगा कि शायद बच्ची आसपास के बाजार में ही परिजनों से बिछड़ी है। शारदा रोड, कबाड़ी बाजार, वैली बाजार में उसके परिजनों की तलाश शुरू हुई । शारदा रोड चौराहे पर सराय लाल दास निवासी अकरम अपनी लापता बच्ची को तलाश रहे थे।
विज्ञापन

सारथी संस्था के सदस्य उसे शारदा रोड पर बच्ची के पास ले गए तो बच्ची पापा पापा कहकर अकरम से लिपट गई। अकरम ने बताया कि वो अपनी पत्नी शब्बो के साथ मार्केट में शापिंग करने आए थे, वहीं उनकी बेटी मुस्कान उनसे बिछड़ गई। परिवार के लोग अलग-अलग जगह उसे तलाश रहे थे। संतुष्टि के बाद संस्था पदाधिकारियों ने मुस्कान को उसके पिता को सौंप दिया। अपनी बेटी मुस्कान को पाकर पिता काफी खुश था।
विज्ञापन


खास बातें:
शारदा रोड पर परिजनों से बिछड़ गई थी चार साल की बच्ची
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें