अनुपस्थित रहे सात कक्ष निरीक्षकों का काटा जाएगा वेतन
मेरठ। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अनुपस्थित रहे सात कक्ष निरीक्षकों का वेतन काटने के लिए संस्तुति कर बीएसए को पत्र लिखा है। जिसमें 14 फरवरी को जारी किए गए निर्देशों का हवाला दिया गया है। साथ ही और भी ऐसे कक्ष निरीक्षक रडार पर हैं, जो ड्यूटी नहीं दे रहे हैं।
कक्ष निरीक्षकों की कमी के कारण प्राइमरी के शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई हुई है, मगर कुछ कक्ष निरीक्षक ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक हितकारी इंटर कॉलेज किनानगर पहुंचे तो वहां उन्हें प्राइमरी के सात शिक्षक ड्यूटी पर नहीं मिले। दूसरी तरफ, बृहस्पतिवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट का भौतिक विज्ञान प्रथम और बहीखाता का पेपर था। जिले में दोनों पेपरों में 2216 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि मेरठ मंडल में 4419 अनुपस्थित रहे। इसके अलावा कुछ परिक्षार्थियों ने भौतिक और कुछ ने बहीखाता का पेपर कठिन बताया, जबकि ज्यादातर ने आसान बताया।
पेपर आउट ऑफ सेलेबस आने की शिकायत
मेरठ। 12 फरवरी को इंटरमीडिएट में द्वितीय पाली में वाणिज्य कर वर्ग के लिए गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी का पेपर आउट ऑफ सेलेबस आने की शिकायत कुछ विद्यार्थियों ने की है। एसडी सदर केप्रधानाचार्य बीबी बंसल ने बताया कि उनसे मौखिक तौर पर शिकायत की गई है, उन्होंने लिखित शिकायत मांगी है, ताकि इसे सचिव को भेजा जा सके।