फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा गोविंद व करण एकेडमी अंडर 14 के फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। करन पब्लिक स्कूल के मैदान पर चल रही अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप का सेमीफाइनल करन क्रिकेट एकेडमी रेड व राधा गोविंद क्रिकेट एकेडमी की टीमों ने जीतकर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

एस्ट्रोन के कप्तान ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी करन एकेडमी क ी टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 183 रन बनाए। जिसमें अक्षर ने 73, अब्दुल्ला ने 35 व यश ने 28 रनों का योगदान दिया। एस्ट्रोन की ओर से बशर ने 4, सूरज ने दो तथा जैद ने एक विकेट लिया। जवाब में एस्ट्रोन की टीम 18 ओवर में 170 रन पर सिमट गयी। अभिषेक ने 74, प्रशांत ने 27 और ने जैद ने 22 बनाए। करन एकेडमी की ओर से यश, दीपक और सार्थक ने दो-दो विकेट लिए।
दूसरा सेमीफाइनल नीलकंठ और राधा गोविंद एकेडमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीलकंठ की पूरी टीम 18.1 ओवर में 134 रनों पर ढेर हो गई। नीलकंठ की ओर से विनीत ने 39, अंकित ने 29 व प्रथम ने 22 रनों का योगदान दिया। राधागाविंद की ओर से सावन ने 6 तथा ओम और हिमांशु ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में राधा गोविंद की टीम ने 19.1 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन बनाकर मैच जीत लिया। कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें