फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से आटो पलटा, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर में रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो पलट गया। उसमें सवार युवक ऑटो के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर एक ऑटो मेरठ से परतापुर जा रहा था। रास्ते में चालक को रिठानी और परतापुर के बीच स्थित पंप से ऑटो में सीएनजी भरवानी थी। चालक के अनुसार उसने जैसे ही अपना ऑटो पंप की ओर मोड़ा तो मेरठ की ओर से तेजी से आई मेरठ डिपो की बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया। चालक शिवकुमार तो कूद गया। लेकिन ऑटो में बैठा माधवपुरम निवासी इरफान उसके नीचे दब गया। राहगीरों ने ऑटो को सीधा कर इरफान को निकाला। लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी। लोग इरफान को जिला अस्पताल लेकर निकले। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस को लेकर दिल्ली की ओर भाग गया। पुलिस के अनुसार इरफान के परिजनों के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, ऑटो संचालक बंद करते हुए दर्जनों चालक यूनियन पदाधिकारियों के साथ परतापुर थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड पर रोडवेज बसें इतनी तेज दौड़ती हैं कि आए दिन घटनाएं होती हैं। लेकिन उनकी स्पीड पर कोई कंट्रोल नहीं कर पा रहा है। उन्होंने ऑटो में टक्कर मारने वाली रोडवेज बस को पकड़कर उनके चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें