लखनऊ की टीम ने देखा स्वास्थ्य सेवाओं का हाल
बागपत। स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करने के लिए लखनऊ से तीन दिन के लिए चिकित्सकों की टीम बुधवार को बागपत पहुंची। टीम ने पिलाना सीएचसी, बालैनी में टीकाकरण और तिलपनी में मदरसे में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच पड़ताल की।
सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया स्वास्थ्य सेवाओं जनपद में किस तरह दी जा रही है इसकी जांच करने के लिए तीन सदस्यों की टीम बुधवार को बागपत में आई है। डॉक्टर आलोक के नेतृत्व में चिकित्सक जांच पड़ताल कर रहे है। सबसे पहले पिलाना सीएचसी का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तिलपनी गांव के मदरसे में चिकित्सक बच्चों की जांच पड़ताल कर रहे थे। टीम ने वहां पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और बच्चों से जानकारी की। उसके बाद पुरा और बालैनी गांव में पहुंचकर टीकाकरण देखा। क्योंकि वहां पर एएनएम बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण कर रही है। सीएमओ ने बताया टीम ने जांच में स्वास्थ्य सेवा ठीक पाई गई।