कृषि रासायनिक दवाओं के नमूने लिए
बागपत। कृषि विभाग के अधिकारियों ने रसायनिक दवाओं की दुकानों पर पहुंचकर छापेमारी की। जिले की विभिन्न दुकानों से 16 दवाओं के नमूने लिए। जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. संतराम ने बताया जिस भी दवा के नमूने फेल होंगे, उस दुकानदार के लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार और जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने दुकानों पर पहुंचकर नमूने लिए।