फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए में डेंगू के लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीए में पांच जगह मिले डेंगू के लार्वा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
आरटीओ कार्यालय केबाद बृहस्पतिवार को मलेरिया विभाग की टीम को मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) और वहां स्थित इलाहाबाद बैंक में डेंगू के लार्वा मिले। एमडीए में पांच और इलाहाबाद बैंक में दो जगह डेंगू केलार्वा थे। तीन नोटिस दिए गए हैं, जबकि एक नोटिस चस्पा किया गया है।
जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने बताया कि बृहस्पतिवार को मलेरिया विभाग की टीम एमडीए गई। वहां कूलर, गमलों, टब और फुलवारियाों समेत पांच जगह डेंगू के लार्वा थे, जबकि इलाहाबाद बैंक में एक जगह एसी का पानी टपक रहा था वहां लार्वा था और बैंक के बाथरूम में लार्वा था। इनकी वीडियोग्राफी कराई गई। साथ ही शासनादेश के अनुसार नोटिस दिए गए हैं। पहली बार में उस स्थान की सफाई के लिए चेतावनी नोटिस दिया जाता है। 24 से 48 घंटे के भीतर निरीक्षण किया जाता है। दोबारा फिर उसी जगह लार्वा मिलने पर पांच सौ से पांच हजार रुपये तक का जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मलेरिया विभाग की टीम ने तीन नोटिस वहां मौजूद अधिकारियों को दिए, जबकि एक नोटिस एमडीए में चस्पा किया है। उन्होंने बताया कि डेंगू का लार्वा साफ पानी में पनपता है। मंगलवार को मलेरिया विभाग की टीम को आरटीओ कार्यालय में पांच जगह डेंगू के लार्वा मिले थे। इस संबंध में मलेरिया विभाग ने पांच नोटिस दिए थे, मगर आरटीओ के अफसरों ने तीन नोटिस वापस कर दिए थे।
विज्ञापन


आज आरटीओ जाएगी मलेरिया विभाग की टीम
मलेरिया विभाग की टीम शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय जाएगी और वहां उन्हीं जगह फिर डेंगू केलार्वा तलाश करेगी, जहां मंगलवार को मिले थे। इस बार अगर लार्वा मिला तो जुर्माना लगाया जाएगा।

खास बात
इलाहाबाद बैंक में भी दो जगह मिले, मलेरिया विभाग की टीम ने दिए नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें