फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली ट्रैक पर लड़खड़ाई गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खतौली मेें उत्कल हादसे के बाद कॉशन लगा ट्रैक अभी तक पूरी तरह सही नहीं हो पाया है। बृहस्पतिवार को अमृतसर से मुंबई जा रही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रैक के पत्थर निकलने से थोड़ा लड़खड़ा गई तो यात्रियों की चीख निकल गई। हालांकि ट्रेन की गति धीमी होने के चलते कोई हादसा नहीं हुआ। यात्रियों की सूचना के बाद सिटी स्टेशन से मुजफ्फरनगर स्टेशन को जानकारी दी गई। इसके बाद गैंग को भेजकर ट्रैक को दिखवाया गया।
विज्ञापन

उत्कल हादसे के बाद ट्रैक की मरम्मत करके इस पर 10 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति का कॉशन लगाया गया है। ट्रैक के पक्के होने तक ट्रेनों और मालगाड़ी को अलग-अलग गति से निकाला जा रहा है। बृहस्पतिवार को गोल्डन टेंपल तड़के करीब पौने पांच बजे जब इस ट्रैक से गुजरी तो उसके कुछ कोच अचानक लड़खड़ाने लगे। सूत्रों के मुताबिक एक जगह ट्रैक के नीचे से पत्थर हटने से पटरी के जंप लेेने पर ऐसा हुआ था। सिटी स्टेशन पर पहुंची ट्रेन के यात्रियों ने मामले की जानकारी यहां दी तो यहां से इसकी जानकारी मुजफ्फरनगर स्टेशन को दे दी गई। इसके बाद पहुंचे गैंगमैन ने ट्रैक को दुरुस्त कर दिया। हालांकि इस बारे में स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि वे उस समय यहां नहीं थे। मामले का पता करके जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

खास बात
- ट्रैक के पत्थर निकलने से लड़खड़ाई, सिटी स्टेशन पर दी यात्रियों ने जानकारी
- स्टेशन से मुजफ्फरनगर को दी गई जानकारी, इसके बाद ट्रैक पर पहुंचे गैंगमैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें