फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में तीन आरोपियों को सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आठ साल पहले हुए कातिलाना हमले में एडीजे कोर्ट संख्या-5 पीयूष शर्मा ने तीन दोषियों को एक-एक वर्ष का कारावास और जुर्माने की सजा से दंडित किया है।
विज्ञापन

तीन जून 2009 को दौराला निवासी श्रीपाल नेे चंद्रपाल और उसके दो बेटों गगनदीप और दीपक पर घर में घुसकर उसके पिता पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर दौराला थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कातिलाना हमले में चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट के समक्ष अभियोजन पक्ष से एडीजीसी यशवंत सिंह ने पांच गवाह पेश किए। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद तीनों दोषियों को एक-एक साल की कैद और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा से दंडित किया। एडीजीसी ने बताया कि मामले में सजा बढ़वाने के लिए हाईकोर्ट में अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें