फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वैवाहिक बंधन में बंधे 78 हिंदू, 49 मुस्लिम जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। हाईवे पर दौराला स्थित सुमित्रा फार्म हाउस पर रविवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। इसमें 127 जोड़ों की शादी कराई गई। कार्यक्रम में 78 हिंदू और 49 मुस्लिम जोड़े शादी के बंधन में बंधे। कैंट विधायक अमित अग्रवाल समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बेटियों की जिम्मेदारी लेते हुए उनके विवाह को संपन्न करने का शुभ कार्य किया है।
विज्ञापन

दौराला विकासखंड अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत सीडीओ नूपुर गोयल, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सरधना सिमरन ठाकुर, ब्लॉक प्रमुख दौराला शर्मिष्ठा भंडारी, भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान सहित अन्य ने समारोह का शुभारंभ किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन एडीओ सरधना संजीव गिरी ने किया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत रामेश्वर दयाल, मदनमोहन सिंह, एडीओ पंचायत सरधना सुनील कुमार, अशोक चौधरी, सचिव अतुल खरे, प्रदीप सोम, विजय बालियान, मनीष तोमर, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, डाॅ. कुलदीप सिंह, भरत चौधरी, शेखर सोम, राजन वाल्मीकि सहित मौजूद रहे। वहीं, समारोह में पहुंची सरधना ब्लॉक प्रमुख सिमरन ठाकुर की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद वह कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। कुछ लोगों ने कहा कि सभागार में उमस के कारण शायद ऐसा हुआ।




महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी
इस दौरान पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। एंटी रोमियो प्रभारी दरोगा खुशबू यादव ने महिलाओं और युवतियों को उत्पीड़न से बचने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें